भारत

मां ने बेटी को 29वीं मंजिल से फेंककर कर ली खुदकुशी, पुलिस भी मंजर देख रह गई दंग

jantaserishta.com
13 March 2025 6:42 PM IST
मां ने बेटी को 29वीं मंजिल से फेंककर कर ली खुदकुशी, पुलिस भी मंजर देख रह गई दंग
x
फैली सनसनी.
पनवेल: महाराष्ट्र के पनवेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी आठ साल की बेटी को 29वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगाकर जान दे दी. यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे पनवेल के पालासपे इलाके में स्थित एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 37 साल के मैथिली दुआ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. बुधवार सुबह उसने अपनी बेटी को ऊंची मंजिल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद महिला ने भी छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि जैसे ही हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने गिरने की आवाज सुनी, वो मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. बच्ची के गिरने के बाद कुछ ही मिनटों में उसकी मां ने भी कूदकर आत्महत्या कर ली.'
इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने बताया कि, 'शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी, परिवार से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला ने ऐसा कदम उठाया.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story