भारत
मां ने सल्फास खाकर दे दी जान, छोटे बेटे ने बड़े भाई के प्रेम संबंधों की खोली पोलपट्टी
jantaserishta.com
7 March 2024 3:56 PM IST

x
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली: यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे की गर्लफ्रेंड की धमकियों से तंग आकर मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। दहशत में महिला ने सल्फास खाकर जान दे दी। जब प्राइवेट अस्तपाल से पुलिस थाना को मेमो पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छोटे बेटे ने बड़े भाई के प्रेम संबंधों का पर्दाफाश करते हुए मामले की जानकारी दी।
ये घटना कैंट के चौबारी का है। जहां हाईस्कूल के छात्र ने बताया कि वह बदायूं के कछला का रहने वाला है। पिता प्रवीण सिंह टेंपो चालक थे। उनकी मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां नीलम देवी (40) चौबारी में नानी के घर आकर रहने लगीं। मां के साथ वह और उसका बड़ा भाई रहता हैं। बड़े भाई और चौबारी की दूसरे समुदाय की एक लड़की के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। जब उसने मां के सामने लड़की ने शादी का प्रस्ताव रखाा। तब मां ने दूसरे समुदाय की लड़की के कारण शादी से मना कर दिया। इस कारण भाई ने भी लड़की से दूरियां बना लीं।
इधर, लड़की उसके भाई से शादी करने की जिद पर अड़ गई। आत्महत्या और मां को जेल भिजवाने की बार-बार धमकियां देने लगी। इस लड़की की धमकियों से तंग आकर मां ने सल्फास खा लिया। वहीं, मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





