भारत

मां, बच्चा और कोबरा, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

jantaserishta.com
13 Aug 2022 1:31 PM IST
मां, बच्चा और कोबरा, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
x
दिल दहला देने वाली ये घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक मां ने अपने बेटे को कोबरा से बचा लिया. दिल दहला देने वाली ये घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि मां बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी.

मामला मद्दुर के वैद्यनाथपुर रोड का है. यहां एक घर के बाहर काफी लंबा सांप रेंगते हुए निकल रहा था. इसी बीच अंदर से मां अपने बेटे को लेकर निकली. बच्चा आगे आगे जा रहा था. तभी बच्चे ने रेंगते हुए कोबरा पर गलती से पैर रख दिया. कोबरा तुरंत फन फैलाकर खड़ा हो गया. इससे पहले कि वह बच्चे पर हमला करता, तुरंत मां ने बेटे को खींच लिया. अगर जरा-सी भी देर होती तो कोबरा बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था.
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. लोग मां की सूझ-बूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हाल ही में ऐसी ही मिलती जुलती घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सामने आई थी. यहां एक मां अपनी तीन साल की बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई थी और उसके जबड़े से बच्ची को छुड़ा लिया था. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रही थी. तभी अचानक से उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा. अपनी बच्ची को तेंदुए के जबड़े में देख कर मां के होश उड़ गए. उसने बिना देरी किए डंडा उठाया और तेंदुए के पीछे भागी. फिर उस पर डंडे से वार किया. डंडे का एक वार तेंदुए के मुंह पर पड़ते ही उसने बच्ची को छोड़ दिया.
वह फिर से हमला करने ही वाला था कि बच्ची की मां ने उस पर डंडे से लगातार कई वार कर दिए, जिसके बाद वह वहां से भाग गया. इस हमले में बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story