भारत

मां ने की जिगर के टुकड़े की बेरहमी से हत्या, फिर छिपा दी थी लाश

jantaserishta.com
14 Sept 2021 10:51 AM IST
मां ने की जिगर के टुकड़े की बेरहमी से हत्या, फिर छिपा दी थी लाश
x
सनसनीखेज मामला

मध्य प्रदेश के सीधी में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी मां ने तैश में आकर अपने ही मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी है. हत्या के शिकार हुए मासूम बच्चे की उम्र महज 10 माह थी. लेकिन मां ने जिगर के टुकड़े को बेदर्दी से मार डाला. यही नहीं बाद में वारदात को छिपाने के लिये बच्चे के शव को एक कमरे में छिपा दिया. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. हत्या के कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है. इस इलाके में अंधविश्वास का भी काफी बोलबाला है.

पुलिस के अनुसार शेरपुर निवासी सुधीर गुप्ता दूसरे राज्य में नौकरी करता है. गांव में उसकी मां के साथ पत्नी प्रियंका और तीन बच्चे रह रहे थे. शनिवार की रात प्रियंका कुछ इस कदर तैश में आ गई कि उसने अपने सबसे छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद उसके शव को कमरे में छिपा दिया. कुछ समय बीत जाने के बाद जब छोटा बच्चा परिवार वालों को दिखाई नहीं दिया तो उन्हें शंका हुई. उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब खोजबीन शुरू की तो घर के अंदर ही मासूम का शव मिला.

एएसपी अंजुलता पटले का कहना है कि उत्तेजना में आकर वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात का कारण क्या रहा है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि सीधी जिला मध्य प्रदेश के पिछड़ों जिलों में आता है. इस इलाके में जागरूकता की कमी के चलते आये दिन ऐसी वारदातें होती रहती हैं. यहां अंधविश्वास के चक्कर में भी लोग नाते रिश्तों को भूलकर अपनों की ही जान के दुश्मन बन जाते है. ऐसे मामलों को सुलझाना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है. पुलिस भी इन मामलों में उलझकर रह जाती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story