भारत

प्रेमी के प्यार में अंधी मां, बच्ची बिस्तर पर पड़ी मिली, फिर...

jantaserishta.com
11 Aug 2025 12:22 PM IST
प्रेमी के प्यार में अंधी मां, बच्ची बिस्तर पर पड़ी मिली, फिर...
x
जानें पूरा मामला.
अगरतला: त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजला ज़िले में अपने पांच महीने के बच्चे की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुचित्रा देबबर्मा (28) ने अपनी बच्ची की हत्या उस व्यक्ति के साथ भागने की योजना बनाने के लिए की, जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी.
सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सोनामुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी तापस दास के नेतृत्व में एक पुलिस दल रविवार को रामपदापारा स्थित उसके घर गया. जहां बच्ची बिस्तर पर पड़ी मिली, जबकि उसकी मां लापता थी. बच्ची को सोनामुरा उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
दास के अनुसार सुचित्रा को बाद में गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुचित्रा ने अपने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी, जब उसका पति अमित देबबर्मा रबर के बागान में काम के लिए बाहर गया था.
हालांकि, पूछताछ के दौरान, उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मारकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाना चाहती थी, जिसके साथ उसका विवाहेतर संबंध था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और उक्त व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है, जिसके साथ वह एक साल से रिलेशन में थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story