भारत

शहीद बेटे का शौर्य चक्र सम्मान लेते वक्त मां हो गईं भावुक, रक्षा मंत्री ने ने ढांढस बंधाया, देखे वीडियो

jantaserishta.com
23 Nov 2021 7:49 PM IST
शहीद बेटे का शौर्य चक्र सम्मान लेते वक्त मां हो गईं भावुक, रक्षा मंत्री ने ने ढांढस बंधाया, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू कश्मीर के एसपीओ बिलाल अहमद मागरे को आज अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया. बिलाल अहमद की मां सारा बेगम ने मंगलवार को बेटे का शॉर्य चक्र पुरुस्कार ग्रहण किया. इस दौरान सारा बेगम भावुक हो गईं और उनकी सांसें तेज़ चलने लगी. इसे देखते हुए पहले तो वहां मौजूद महिला सिपाही ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया. बाद में पुरुस्कार लेकर जब सारा बेगम वापस लौट रही थीं, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें ढांढस बंधाते नज़र आए.

बिलाल अहमद मागरे जम्मू कश्मीर के बारामुला में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे. 20 अगस्त 2019 को सुरक्षाबलों को बारामुला के एक घर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक संयुक्त कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. मकान में आम लोग भी फंसे थे. ऐसे में बिलाल ने स्वेच्छा से इस मिशन में हिस्सा लिया. जब वो अपनी जान की परवाह किए बिना आम लोगों को वहां से बाहर निकाल रहे थे, तब आतंकियों ने उन पर हथगोलो से हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की.

आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बिलाल अहमद मागरे ने वहां आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और एक आतंकी को ढेर भी कर दिया . हालांकि खून ज्यादा बह जाने के कारण वो शहीद हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story