भारत
मां और 2 बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक
jantaserishta.com
24 Feb 2023 11:00 AM IST

x
पड़ोसियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान में एक महिला और उनकी दो बेटियों के शव उनके ही घर से बरामद किए गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान मृणालिनी चौधरी (61) और उनकी बेटियों बंदना चौधरी (40) और संघमित्रा चौधरी (32) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है।
स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह घर में काम करने वाली रूपाली हाजरा अपनी नियमित ड्यूटी के लिए पहुंची। लेकिन मां और बेटियों को लगातार फोन करने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी।
पड़ोसियों ने इसकी सूचना अपने निकट संबंधियों और स्थानीय थाने को दी। दरवाजा तोड़ने के बाद तीनों मृतकों के शव डाइनिंग हॉल के फर्श पर पड़े मिले। उनके शरीर के पास से एक बोतल बरामद हुई है और पुलिस को संदेह है कि इसमें जहर मिला था जिसे पीने से मां और दोनों बेटियों ने आत्महत्या कर ली।
उनके शरीर के पास से एक प्लास्टिक का टब भी बरामद किया गया, जहां उल्टी के निशान मिले। पुलिस ने बोतल और उल्टी के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। चौधरी के मामा बिश्वनाथ मंडल ने पत्रकारों को बताया कि कुछ साल पहले महिला के पति बिमल चौधरी की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह और उनकी दो बेटियां डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ सामाजिक मेलजोल बंद कर दिया। उनकी बड़ी बेटी बंदना चौधरी अपनी मां के साथ घर पर रहती थीं, लेकिन छोटी बेटी संघमित्रा चौधरी एक निजी संगठन में कार्यरत थीं। हालांकि, एक महीने पहले उसने कथित तौर पर नौकरी छोड़ दी थी।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन वह अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल पुलिसबर्दवानमौतwest bengalwest bengal newswest bengal policeburdwandeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





