भारत
मां-बेटे की हत्या, दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, महिला का पति हिरासत में
jantaserishta.com
28 Jun 2024 9:54 AM IST

x
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जमुई: बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके छह साल के बेटे की सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पारंची गांव में गुरुवार देर रात एक महिला और उसके छह वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान गांव के ही महेश दास की पत्नी सुनीता देवी (30) और बेटा ऋतिक के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सोए थे, जबकि महेश दास अपनी पत्नी और पुत्र के साथ घर के एक कमरे में सोया था। परिजनों के मुताबिक, करीब 2.30 बजे रात को महेश दास शोर मचाने लगा कि किसी ने उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी है।
प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या का मामला लग रहा है। इधर, मृतका के मायके वालों ने दामाद के ऊपर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दामाद लगातार पैसे मांगता था और नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करता था।
चकाई के थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





