भारत
मां-बेटे की हत्या, चार साल पहले परिवार के मुखिया की भी हुई थी हत्या
jantaserishta.com
30 Jun 2026 4:42 PM IST

x
फैली सनसनी.
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार को मां-बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जुबेदा खातून और उनके बेटे के रूप में हुई है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सोनारायठाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद चार थानों की पुलिस को भी जांच में लगाया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। करीब चार वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया रियाज अहमद की भी हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार, 15 जुलाई 2022 को रियाज अहमद की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
उनका आरोप है कि उस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिवार लगातार असुरक्षित था। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Tagsदेवघरदेवघर न्यूज़देवघर पुलिसमां-बेटे की हत्याDeogharDeoghar NewsDeoghar Policemurder of mother and son
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





