भारत

खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत, शवों की तलाश जारी

Nilmani Pal
15 Feb 2024 11:13 AM IST
खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत, शवों की तलाश जारी
x
पैरे फिसलने की वजह से हादसा

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में खाई में गिरने से एक मां और उसके नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम जिले के केरन इलाके में महिला और उसका बच्चा फिसल कर गहरी खाई में गिर गये।

“केरन की रशीदा बेगम के रूप में पहचानी जाने वाली एक महिला और उसका बच्चा कल शाम केरन के मुंडाइन गांव में एक गहरी खाई में गिर गए। अधिकारियों ने कहा, "शवों को खाई से निकालने का प्रयास जारी है।"

Next Story