भारत

करंट लगने से मां और बेटे की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
28 Sept 2021 9:51 PM IST
करंट लगने से मां और बेटे की मौत, परिजन सदमे में
x
ब्रेकिंग

बिहार। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की खैरीबांका उत्तर पंचायत के बखुरी गांव में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सावित्री देवी (52) और राजकुमार शर्मा (36) के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री देवी मवेशी का चारा तैयार करने के लिए चारा काटने वाला औजार लेने के लिए घर में गयी थी। औजार पंखे के पास रखा हुआ था। औजार उठाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गई। वह जमीन पर गिर गई। पतोहू उसे उठाने गयी तो पायी कि उसकी सास नीचे गिरी हुई है। इसकी सूचना उसने अपने पति राजकुमार शर्मा को दी। वह पहले पंखा हटाकर अपनी मां को उठाना चाहा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया।

चाचा रामप्रसाद शर्मा ने किसी प्रकार लाइन काटी। इस क्रम में उन्हें भी करंट का झटका लगा। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बार-बार बेहोश होते जा रही थी। राज कुमार शर्मा चार दिन पहले ही गुवाहाटी से आया था। उसे दो छोटे-छोटे पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियम के तहत सहायता दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जायगा। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिली है सरकारी प्रावधान के मुताबिक सहायता देने पर विचार किया जायगा।

Next Story