भारत

मां-बेटे ने जहर पीकर किया सुसाइड, मंजर देख सहमे पड़ोसी

jantaserishta.com
27 April 2024 5:17 PM IST
मां-बेटे ने जहर पीकर किया सुसाइड, मंजर देख सहमे पड़ोसी
x
बैंक से 10 लाख का लोन लिया था, इसके बाद भी पूरा पैसा नहीं चुका सका था।
इटावा: यूपी के इटावा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सूदखोरों से परेशान मां-बेटे ने जहर पीकर जान दे दी। एक ही बिस्तर पर दोनों के शव मिले। बेटे ने सूदखोरों का कर्ज चुकाने के लिए बैंक से 10 लाख का लोन लिया था, इसके बाद भी पूरा पैसा नहीं चुका सका था।ये घटना इकदिल थानाक्षेत्र के साईं कॉलोनी का है।
55 साल की सुमन देवी और उनका 28 साल का बेटा दीपू सोनी साथ रहते थे। गुरवार को बेटी अंजलि ने मां को फोन किया। न उठने पर गुरुवार रात पड़ोसियों को कॉल की। पड़ोसियों ने छत से जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े दिखे। सुमन के पति हरिश्चंद्र की जनवरी में मौत हो गई थी। उन्होंने 2 साल पहले प्लॉट खरीद नया मकान बनवाया था। इसके लिए कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे। सूदखोरों का कर्ज वापस करने को उन्होंने बैंक से 10 लाख के लोन को आवेदन किया था पर पैसा मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटे को बैंक से 10 लाख रुपये मिले तो उसने कर्ज चुकाया, फिर भी सूदखोरों का कुछ पैसा देना बच गया था।
सूदखोर कौन थे इसके बारे में पुलिस के पास अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नही है। मृतकों के रिश्तेदारों ने भी सूदखोरों के बारे में जानकारी से इंकार किया है। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने दो दिन से लगातार एक युवक को मृतकों के घर के आसपास टहलते देखा है। माना जा रहा है कि वे सूदखोर से बच रहे थे और सूदखोर उन पर नजर रखे थे। पुलिस को केवल अभी तक इतना पता है कि दीपू ने बैंक से दस लाख का लोन फरवरी में लिया था। तो इससे स्पष्ट है कि बैंक का दबाव दो महीने में तो नहीं ही होगा। ऐसे में उनके ऊपर कर्ज का दबाव होगा तो सूदखोरों का होगा। लेकिन सूदखोर कौन थे, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतकों के पास एक युवक को आते जाते देखा गया था, दो दिन से लगातार पर उनके घर पर नजर बनाये थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दोनों की मौत पोस्टमार्टम में जहर खाने से हुयी दर्शायी गयी है। लेकिन मोहल्ले के लोगों को इसमें कुछ संदिग्ध दिखायी दे रहा है। बताया गया कि उनका मेन गेट अंदर से बंद था, लेकिन छत से नीचे जाने को बना जीना का गेट खुला था, जबकि जीना का गेट इसके पहले कभी खुला नहीं रहता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। उधर जानकारी के बाद एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ जाकर छानबीन की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story