भारत

मां-बाप की ममता हुई तार-तार: बेटी का पड़ोसी लड़के से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कई बार रंगे हाथ पकड़ाए, फिर एक दिन...

jantaserishta.com
9 Jan 2021 2:48 PM IST
मां-बाप की ममता हुई तार-तार: बेटी का पड़ोसी लड़के से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कई बार रंगे हाथ पकड़ाए, फिर एक दिन...
x

हर मां-बाप अपने बच्चे को लाड़-प्यार से रखते हैं लेकिन यूपी में मां-बाप की ममता को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यूपी के मिर्जापुर में मां-बाप ने अपनी ही बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दी.

मिर्जापुर के जमालपुर इलाके में राधेश्याम के खेत में 5 जनवरी को एक लड़की का शव मिला. पुलिस को सूचना दी गयी तो शव की शिनाख्त अंजलि उर्फ पुष्पा उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई.
अंजलि के अपने ही घर के पीछे रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध थे जो उसके मां बाप को कतई पसंद नहीं था. अंजलि चार-पांच बार प्रेमी के साथ पकड़ी भी जा चुकी थी. अंजलि उससे शादी करना चाहती थी लेकिन प्रेमी राज़ी नहीं था.
2 जनवरी की रात 10 बजे जब अंजलि घर आई तो उसके मां-बाप, खरी-खोटी सुनाकर समाज का उलाहना देने लगे. उसको सुधरने की हिदायत देने लगे लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा. इस पर प्रेमी की उपेक्षा और मां बाप की फटकार से परेशान बेटी ने जब गला दबाकर मौत मांगी तो दोनों ने गुस्से में आकर दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी.
हत्‍या करने के बाद वो घर का ताला बंद करके चले गए. 4 जनवरी को योजना के तहत उन्होंने शव को खेत में फेंक दिया. जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी दंपति को जेल भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story