भारत

फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पति की सलामती के लिए मन्नत मांगने जा रहीं थीं

jantaserishta.com
18 Aug 2024 5:44 PM IST
फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पति की सलामती के लिए मन्नत मांगने जा रहीं थीं
x
पति अस्पताल में भर्ती.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. महिला अपने पति के जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए बेटी संग मंदिर में पूजा करने जा रही थी तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गई.
जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले के कॉलेज रोड पर तगावली रेलवे फाटक पर पटरियों को क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. मृतक महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती पति की स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मंदिर जा रही थी और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है.
बता दें कि ट्रेन से कटने के बाद दोनों शवों की हालत ऐसी हो गई थी कि पुलिस के लिए उसकी शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा था. इसलिए दोनों शवों की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के पुलिस थानों में फोटो शेयर की गई. इसके बाद दोनों शवों की पहचान रविवार को परिजनों द्वारा मां-बेटी के रूप में की गई हैं. परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुरौठी गांव की रहने वाली 70 साल की भूरी देवी अपनी 21 साल की बेटी बीनू के साथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी.
उन्होंने कहा, इसी दौरान कॉलेज रोड पर तगावली रेलवे फाटक के पास पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. मृतका भूरी देवी के पति रामनारायण जिला अस्पताल में भर्ती थे .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story