भारत

देश की राजधानी में मोस्ट वांटेड आतंकवादी पकड़ाया, आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

jantaserishta.com
2 Oct 2023 9:39 AM IST
देश की राजधानी में मोस्ट वांटेड आतंकवादी पकड़ाया, आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन
x

फोटो: ट्विटर

पूछताछ के बाद 3-4 लोगों को भी हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को राजधानी दिल्ली आईएसआईएस मॉड्यूल के एक संदिग्ध आतंकी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद 3-4 लोगों को भी हिरासत में लिया है। एनआईए ने आतंकी शाहनवाज पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
बताया जा रहा है कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। वह पुणे आईएसआईएस केस में वॉन्टेड था। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। वह यहां स्लीपर सेल की भर्ती में लगा हुआ था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
बता दें कि, दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों- शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए और पुणे पुलिस ने दो दिन पहले ही सेंट्रल दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की थी। देश की अन्य एजेंसियां भी दिल्ली-एनसीआर में इन आतंकियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। इन तीनों पर ही 3-3 लाख रुपये का इनाम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story