भारत

पकड़ा गया 10 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी

jantaserishta.com
14 July 2023 9:31 AM IST
पकड़ा गया 10 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी
x

DEMO PIC 

इस साल सबसे ज्यादा अब तक 20 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं।
रांची: झारखंड में एक और मोस्ट वांटेड माओवादी नक्सली कमांडर नीरज सिंह खेरवार ने हथियार डाल दिए हैं। उस पर झारखंड सरकार ने छह और एनआईए ने चार लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनआईए ने भी उसे झारखंड में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा था। पिछले दो दिनों के भीतर यह दूसरे बड़े माओवादी कमांडर का सरेंडर है।
नीरज सिंह खेरवार पर लातेहार के चंदवा में कुछ साल पहले चार पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा पलामू और चतरा जिले में तीन दर्जन से ज्यादा वारदात दर्ज हैं। पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात के बाद एनआईए ने भी उसपर केस दर्ज किया था। माओवादी संगठन में नीरज का ओहदा जोनल कमांडर का था। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आबुन गांव का रहने वाला है।
बुधवार को छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाने में पहुंचकर सरेंडर किया था। हालांकि, इन दोनों नक्सलियों के सरेंडर के बारे में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। खबर है कि पुलिस इन दोनों से गुप्त स्थानों पर पूछताछ कर रही है। आधिकारिक तौर पर इनका सरेंडर बाद में घोषित किया जाएगा।
अप्रैल महीने में एनआईए ने नीरज खेरवार समेत सात नक्सलियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। उसने झारखंड के लोहरदगा जिला पुलिस के पास सरेंडर किया है। बता दें माओवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा झारखंड में पिछले तीन साल से चलाए जा रहे व्यापक अभियान को खासी कामयाबी मिली है। तीन साल में अब तक 56 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें दो लाख से लेकर 25 लाख तक के इनामी नक्सली शामिल हैं। इस साल सबसे ज्यादा अब तक 20 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story