भारत
हिरासत में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अर्श डल्ला, बढ़ गई हलचल
jantaserishta.com
10 Nov 2024 4:51 PM IST

x
...डीजीपी ने इसकी जानकारी दी है.
नई दिल्ली: कनाडा पुलिस ने इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को हिरासत में ले लिया है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है, जिसमें वो खुद भी मौजूद था. कनाडा की हाल्टन रीजनल पुलिस सर्विस (एचआरपीएस) बीते सोमवार सुबह मिल्टन में हुई गोलीबारी की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गैंगस्टर अर्श डाला हिंदुस्तान से फरार होने के बाद अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा है. पंजाब के फरीदकोट में रविवार सुबह उसके उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है. ये गुर्गे गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में शामिल रहे हैं. इन दोनों शूटरों ने गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसकी जानकारी दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





