भारत

सबसे ज्यादा प्रश्न इस सेक्शन से पूछे गए थे ऐसी रही परीक्षा पढ़ें एनालिसिस

Teja
8 Jan 2022 12:41 PM GMT
सबसे ज्यादा प्रश्न इस सेक्शन से पूछे गए थे ऐसी रही परीक्षा पढ़ें एनालिसिस
x
UPSC सिविल सेवा मेन्स 2021 की शुरुआत 7 जनवरी 2022 से Essay (निबंध) पेपर 1 के साथ हुई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | UPSC सिविल सेवा मेन्स 2021 की शुरुआत 7 जनवरी 2022 से Essay (निबंध) पेपर 1 के साथ हुई है। आज उम्मीदवारों की GS 1 और GS 2 का पेपर है। पहली शिफ्ट की GS 1 परीक्षा का आयोजन हो चुका है, वहीं दूसरी शिफ्ट की GS 2 परीक्षा का समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक है।

आइए जानते हैं कैसी रही आज की परीक्षा
यूपीएससी परीक्षा GS1 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को मिले जुले प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा का स्तर आसान लगा वहीं, कुछ को परीक्षा लंबी लगी।
मध्य प्रदेश के संजीव धाकड़ ने बताया, कि इस परीक्षा में उनसे एक सवाल छूट गया। उन्होंने बताया सोसाइटी और ज्योग्राफी सेक्शन से ज्यादा प्रश्न आए थे। इसी के साथ महिलाओं और करंट अफेयर से रिलेटिड कुछ प्रश्न पूछे गए थे। संजीव ने बताया इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो टेस्ट सीरिज को जरूर हल करें, इससे आपकी प्रैक्टिस बढ़िया होती है।
दिल्ली के एक उम्मीदवार ने बताया, पेपर ठीक था, लेकिन लंबा लगा, जिस कारण कई प्रश्न छूट गए। उन्होंने बताया, फिजिकल ज्योग्राफी से अधिक प्रश्न पूछे गए थे। वहीं वर्ल्ड हिस्ट्री से दो से तीन प्रश्न आए थे।
राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती की अधिसूचना जारी, नोटिफिकेशन जल्द
इंग्लिश मीडियम के एक उम्मीदवार ने बताया, हिस्ट्री के सेक्शन में वर्ल्ड हिस्ट्री से एक प्रश्न आया था, और मॉर्डन हिस्ट्री से 2 प्रश्न आए थे। इसी के साथ पॉपुलेशन मैनेजमेंट से जुड़े सवाल पूछे गए थे।
एक उम्मीदवार नीतिश पटेल ने बताया, पेपर ठीक था, आर्ट एंड कल्चर से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन वह आसान थे। आपको बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 9200 उम्मीदवार पास हुए थे जो मेक्शन परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।




Next Story