भारत

जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिले गैस कनेक्शन

Shantanu Roy
4 April 2024 12:22 PM GMT
जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिले गैस कनेक्शन
x
राजसमंद। राजसमंद जिलेभर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत बच्चों को केन्द्रों पर ही बना गर्म पोषाहार मिलेगा। पहले सहायिका घर से बनाकर लाती या केन्द्र पर चूल्हे आदि पर बनाया जाता था। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता था। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जाता है। केन्द्रों पर 3 से 6 साल तक के बच्चों को प्री-स्कूल एज्युकेशन दी जाती है। केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। इसमें गर्म और सूखा पोषाहार शामिल है। पोषाहार बच्चों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पोषाहार सहायिका अपने घर से बनाकर लाती थी, जिसे बच्चों को दोपहर में दिया जाता था।

इससे वह ठंडा हो जाता था। ऐसे में सरकार की ओर से प्रत्येक केन्द्र पर गैस कनेक्शन के लिए 5300 रुपए दिए गए। इससे अब तक जिले के 1154 केन्द्रों पर गैस कनेक्शन लग गए हैं। गैस पर बच्चों के लिए पोषाहार आदि भी बनने लग गया है। केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को नाश्ते में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मीठा मुरमुरा दिया जाता है। इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नमकीन मुरमुरा दिया जाता है। इसी प्रकार भोजन में सोमवार और गुरुवार को फोर्टिफाइड मूंगदाल, चावल, खिचड़ी, मंगलवार और शुक्रवार को फोर्टिफाइड न्यूट्री मीठा दलिया, बुधवार और शनिवार को फोर्टिफाइड उपमा प्रिमिक्स मीठा-नमकीन दलिया दिया जाता है।
Next Story