
x
DEMO PIC
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में शनिवार तड़के हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है। हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों के कई इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, इतना ही नहीं यहां पर बारिश के कारण नौ साल की एक बच्ची की भी जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दुखद घटना हैदराबाद के कलासिगुड़ा इलाके की है। यहां पर बच्ची और उसका छोटा भाई अपनी दिनचर्या के अनुसार सुबह 6 बजे दूध लेने निकले। लेकिन बारिश के पानी से सड़क के किनारे छिपे नाले में गिरकर बच्ची की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में कुछ सड़क बिछाने का काम कर रहा था।
शनिवार सुबह तड़के करीब 5:30 बजे बादल फट गया जिसके चपेट में एलबी नगर, सरूरनगर, राजेंद्रनगर, अंबरपेट, मलकजगिरी के अलावा अन्य इलाके भी आ गए।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हिमायतनगर में सबसे अधिक 8 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गाचीबोवली 7.4 और पूर्वी आनंदबाग में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
शनिवार सुबह-सुबह हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इस बीच जुड़वां शहरों के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम हो गया। इसके अलावा बिजली के खंभे उखड़ने से कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





