भारत

सुबह-सुबह एक और दुखद खबर आई, होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

jantaserishta.com
17 Aug 2026 8:27 AM IST
सुबह-सुबह एक और दुखद खबर आई, होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत
x
देखें वीडियो.
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि आग उस समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब कई लोग सो रहे थे. हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
इस बीच स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. मौके पर राहत और अग्निशमन कार्य जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story