भारत
रेलवे स्टेशन पर 77 लाख से अधिक राशि जब्त, यात्री के खिलाफ कार्रवाई
jantaserishta.com
1 March 2025 5:56 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अरियालूर: तमिलनाडु के अरियालूर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और आयकर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से 77 लाख 11 हजार 640 रुपये जब्त किए गए। अधिकारियों ने यात्री की पहचान कर ली है, जिसका नाम विनोद कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यात्री हावड़ा एक्सप्रेस से हावड़ा से त्रिची जा रहा था, जब उसके पास से बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए हैं।
स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान, रेलवे पुलिस को 500 रुपये के नोटों के बंडल से भरा एक बैग मिला। पूछताछ करने पर यात्री विनोद कुमार ने दावा किया कि पैसों से भरा बैग उसका है और वह एक व्यवसायी है। यात्री ने बताया कि उसने मक्का बेचकर पैसा कमाया है। हालांकि, वह अपने दावे को लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
इसके बाद रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर अधिकारियों को दी। आयकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे आगे की पूछताछ करने लगे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पैसा हवाला लेनदेन के लिए ले जाया जा रहा था। आयकर अधिकारियों ने विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि जब्त की गई राशि सरकारी खजाने में जमा की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





