भारत

फरवरी में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा एक लाख से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया गया

jantaserishta.com
3 March 2023 5:13 PM IST
फरवरी में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा एक लाख से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया गया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने फरवरी, 2023 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली की मासिक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक फरवरी महीने में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा 1,09,976 शिकायतों का निवारण किया गया। कार्मिक, लोकशिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरह से ये जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार फरवरी 2023 में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा 1,09,976 शिकायतों का निवारण किया गया और इसमें औसत निपटान समय 18 दिन / शिकायत रहा। यह केंद्रीय सचिवालय में 65215 मामलों का अब तक का सबसे कम लंबित स्तर है। दरअसल हर महीने जारी होने वाली ये मासिक रिपोर्ट सार्वजनिक शिकायतों के प्रकारों और श्रेणियों तथा उनके निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।
रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी, 2023 में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल पर 107308 लोक शिकायतों के मामले मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 109976 पीजी मामलों का समाधान/निवारण किया गया और 25 फरवरी, 2023 तक 65215 ऐसे पीजी मामले लंबित हैं। वहीं जनवरी, 2023 के अंत तक लोक शिकायतों के लम्बित 67883 मामलों की संख्या फरवरी 2023 के अंत तक घट कर 65215 मामले रह गई है।
मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को प्राप्त कुल शिकायतों में से 60.29 प्रतिशत जन सेवा केन्द्रों (कॉमन सर्विस सेंटर्स) के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में लगातार 7वें महीने मासिक निपटान 1 लाख से अधिक मामलों का मासिक निपटान किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story