भारत
तंजानिया में एक साल में नौ हजार से अधिक स्कूली लड़कियां हुईं गर्भवती: अधिकारी
jantaserishta.com
1 Feb 2023 9:06 AM IST

x
DEMO PIC
दार एस सलाम (आईएएनएस)| तंजानिया की राजधानी डोडोमा में एक अधिकारी ने संसद को बताया कि जनवरी 2021 और जनवरी 2022 के बीच तंजानिया की 9,011 स्कूली लड़कियां गर्भवती हो गईं। शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी उप मंत्री ओमेरी किपंगा ने मंगलवार को कहा कि 9,011 गर्भवती लड़कियों में से 1,554 प्राथमिक विद्यालयों में और 7,457 माध्यमिक विद्यालयों में थीं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार किपंगा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की 1692 लड़कियों को बच्चे को जन्म देने के बाद स्कूल में बहाल कर दिया गया।
उन्होंने सदन को बताया, सरकार अभी भी उन प्राथमिक विद्यालय की लड़कियों की संख्या का आकलन कर रही है जिन्हें बच्चे को जन्म देने के बाद बहाल कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





