100 घरों वाले गांव में 500 से अधिक कबूतर, नहीं है शिकारियों का डर

बूंदी: अभी तक आपने इंसानों के ही आशियाने बनते देखे होंगे। लेकिन राजस्थान के बूंदी जिले में एक गांव ऐसा भी है जिसको कबूतरों का गांव कहा जाता है। मांगली नदी के किनारे बसे पक्षी प्रेमियों के गांव सांकड़दा में 500 से अधिक कबूतरों के लिए खास तरह के आशियाने बनाए गए हैं। टीन के पीपों से बनाए गए इन आशियानों में न सिर्फ कबूतर आराम करते हैं, बल्कि इसी में ही इनके खाने की व्यस्था भी रहती है।
सांकड़दा गांव में 100 घर बने हुए हैं। इसी गांव की सैकड़ों साल पुरानी बावड़ी में कभी 20-30 कबूतरों का बसेरा था। बावड़ी में सीमेंट का प्लास्टर कराने के बाद कबूतरों के आशियाने उजड़ गए। वे इधर-उधर असुरक्षित जगहों पर घोंसला बनाने लगे, जहां सांप और बिल्लियां इनका शिकार करने लगीं। कबूतरों की खत्म होती आबादी से गांव के लोग परेशान होने लगे और इन कबूतरों की आबादी को खत्म होने से बचाने के लिए एक-दूसरे से विचार-विमर्श किया। इसके बाद कुछ ही दिनों में इन पक्षियों के लिए पेड़ पर कुछ पीपे बांधे गए और ग्राइंडर से काटकर शेल्टर बना दिया गया। आज इन कबूतरों की आबादी इस गांव में रहने वाले लोगो की संख्या के बराबर पहुंच गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





