भारत

500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच...दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 March 2026 1:50 PM IST
500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच...दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार
x
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश अवस्थी (27), निवासी ईस्ट विनोद नगर, और कार्तिक अरोड़ा (26), निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और स्नैचिंग के 10 से अधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 23 फरवरी का है, जब नानकपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ स्कूल से लौट रही थीं। तभी सुभाष पार्क, एफ-ब्लॉक के पास काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चेन में ‘ऊँ’ लिखा हुआ दिल के आकार का लॉकेट लगा था। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले हेलमेट पहन रखे थे और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर को काली टेप से ढक रखा था।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर हरि सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई हेड कांस्टेबल शामिल थे। टीम ने लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।
तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुरी इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने साउथ कैंपस इलाके में दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस के अनुसार, आकाश अवस्थी अपनी स्कूटी जुपिटर का इस्तेमाल वारदात में करता था। फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से चोरी और स्नैचर की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story