
x
मचा हड़कंप।
टीकमगढ़ (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित भंडारे में खाना खाने से 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई, इनमें से नौ की हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और दो लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जतारा के केशवगढ़ पंचायत में भंडारे का आयोजन किया गया था, इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया था, मगर बाद में 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत आई। इनमें से नौ की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में दो की मौत हो गई। गांव में प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है और बीमारों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बीते रोज गांव में डायरिया फैलने की शिकायत आई थी उसके बाद चिकित्सकों का दल वहां पहुंचा और शिविर लगाकर बीमारों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दल के सदस्य घर-घर जाकर बीमार का इलाज कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





