
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पैरों के निशान की बदौलत चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से चोरी का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चोर एक खेत से 70 भेड़े चुरा ले गए. इन भेड़ों की कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है. इस घटना के बाद भेड़ मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस भेड़ों के पैरों के निशान की बदौलत चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.
राजस्थान के जालौर में रहने वाले पीड़ित हीराराम रेबारी ने बताया वह सोमवार को ही सनावद से गांव बागफल में अपनी 350 भेड़ों के साथ आए थे. वो यहां अपने परिवार के साथ यहां ठहरे हुए थे. उनकी करीब पांच दिन रुकने की योजना थी.
हीराराम ने बताया कि उन्होंने खेत के बीच ही डेरा बनाया था. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ भेड़ों के लिए जाल बनाकर उन्हें उसमें ठहराया था. लेकिन रात में कुछ चोर आए और हमारी करीब 70 भेड़ों को ले गए. इनकी कीमत 6 लाख रुपये है. घटना के बाद मामले से पुलिस को जानकारी दी गई.
वहीं इस मामले पर बड़वाह थाना प्रभारी जगदीश गोयल का कहना है कि हरीराम में तहरीर दी है कि वह यहां 350 भेड़ें लेकर आए थे. लेकिन सोमवार रात उनकी 70 भेड़ों को चुराकर कोई ले गया. जिसकी कीमत करीब लाख रुपये हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





