भारत

50 से ज्यादा लोगों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, जानें कहां?

jantaserishta.com
12 Dec 2022 10:41 AM IST
50 से ज्यादा लोगों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, जानें कहां?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

12 परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर शाम करीब 12 परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है. ये सभी रामपुर जिले के रहने वाले हैं. इनका बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण कराकर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हिंदू धर्म से वापसी कराई गई.
हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर निवासी इन लोगों ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 12 साल पहले आजम खान के द्वारा जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया था. इसके बाद उनके गुर्गो ने जमीन जायदाद भी हड़प ली थी.
इमराना से कविता बनी महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के लोगों ने धर्म परिवर्तन कराया था. हम परेशान थे. बहुत लोगों के साथ उन्होंने ऐसा किया है. हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी लेकिन आजम के दबाव में मुसलमान बन गए थे. अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं. इन लोगों की धर्म वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर निवासी धोबी समाज से कई परिवारों के 80 सदस्यों की घर वापसी कराई गई है. इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया था.
यशवीर महाराज ने आगे बताया कि लालच देकर और डरा-धमकाकर मुसलमान बनवाया गया था. अब तक हम तकरीबन 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story