भारत

IPS Officers: 50 से ज्यादा आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, जानें नाम

jantaserishta.com
27 Dec 2024 10:00 AM IST
IPS Officers: 50 से ज्यादा आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, जानें नाम
x
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईपीएस अफसरों की डीपीसी बैठक हो चुकी है.
लखनऊ: नया साल आने से पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दे दिया गया है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईपीएस अफसरों की डीपीसी बैठक हो चुकी है. 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होते ही एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा डीजी पद पर प्रमोट कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही 2000 बैच के तीन आईपीएस ऑफिसर जिसमें नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार और आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी एडीजी के पद पर प्रमोट हो रहे हैं.
गुरुवार की देर रात मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 70 आईपीएस अफसरों की डीपीसी पूरी कर ली गई है. अब आदेश जारी होते ही आईपीएस ऑफिसर प्रमोट हो जाएंगे. इसके साथ ही 2007 बैच के 10 आईपीएस अफसर को आईजी पद पर प्रमोट करने पर सहमति बनी है. जिसमें डीआईजी देवी पाटन मंडल अमित पाठक, कानपुर आईजी रेंज जोगिंदर कुमार डीजीपी मुख्यालय में तैनात रवि शंकर छवि, डीआईजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह, कानपुर पुलिस कमिश्नर रेट में डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात डीआईजी भारती सिंह, पुलिस अकादमी मुरादाबाद में डीआईजी बाबूराम, डीआईजी मिर्जापुर रेंज राकेश प्रकाश सिंह, डीआईजी 1090 योगेश सिंह और डीआईजी अभियोजन गीता सिंह एक जनवरी 2025 से आईजी पद पर प्रमोट कर दिए जाएंगे.
इसके साथ ही 2010 और 2011 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी पद पर भी प्रमोट होंगे. डीआईजी बनने वालों में शैलेश पांडे, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, अजय पाल शर्मा, राजेश एस, आलोक प्रियदर्शी, सुधा सिंह, हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगाईं, डॉ. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य शामिल हैं. इसके अलावा 2012 बैच के 15 आईपीएस अफसर एसपी से एसएसपी बनाए जाएंगे. वहीं 20 आईपीएस अफसर को ASP से SP पद पर भी प्रमोट किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story