भारत

400 से ज्यादा लोग मरे: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, भारत ने PAK पर तीखा प्रहार किया

jantaserishta.com
17 March 2026 1:08 PM IST
400 से ज्यादा लोग मरे: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, भारत ने PAK पर तीखा प्रहार किया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारत ने 16 मार्च की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे एक बर्बर, कायराना और अमानवीय हिंसा करार दिया है. इस हमले में बड़ी तादाद में आम नागरिकों की जान गई है. भारत ने कहा है कि यह अस्पताल एक नागरिक सुविधा केंद्र था और इसे किसी भी स्थिति में सैन्य टार्गेट नहीं माना जा सकता.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान इस वक्त एक बड़े नरसंहार को सैन्य कार्रवाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जिसे बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता. भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है. अफ़ग़ान तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले में 408 लोग मारे गए और 265 घायल हुए है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जिस तरह से अस्पताल जैसी जगह को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी सभ्य समाज की कल्पना से परे है. एक नशा मुक्ति केंद्र जहां पर मरीजों का इलाज हो रहा था, वहां बमबारी करना पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है. भारत ने इसे पूरी तरह से बिना वजह की गई हिंसा करार दिया है.
भारत ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें इसे सैन्य ऑपरेशन बताया गया था. MEA ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान दुनिया के सामने झूठ बोल रहा है. इस हमले में मारे गए लोग आम नागरिक थे और पाकिस्तान इस नरसंहार को एक सैन्य उपलब्धि के रूप में 'ड्रेस अप' करने की नाकाम कोशिश कर रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null