CORONA BREAKING: 400 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सब की टेंशन बढ़ा दी हैं. हर तरफ बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है. यहां 24 घंटे में 41,434 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं 400 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि सायन अस्पताल के 104 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मुंबई में इस समय 120 इमारतों को सील कर रखा है. शहर में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. यहां ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर अब उद्धव सरकार ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं और कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





