भारत
पोस्टरों के बाद 40 से अधिक दुकानें बंद, इलाके में पीएसी तैनात, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
8 Jun 2023 1:51 PM IST

x
अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश की थी।
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में 26 मई को अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कांड के बाद से ही अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों पर पोस्टर चिपके हुए मिले हैं। पोस्टरों में उन्हें धमकी देते हुए तुरंत पुरोला छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। यह पोस्टर आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को चेतावनी स्वरुप लगाए गए हैं। इस घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी शहर में तनाव कम नहीं हुआ है और बाजार में धर्म विशेष के लोगों की लगभग 40 दुकानें बंद हैं।
पुरोला के थाना प्रभारी खजान सिंह चौहान ने कहा कि रविवार देर शाम दुकानों पर ये पोस्टर चिपकाए गए पोस्टरों में मुस्लिम व्यापारियों को 15 जून तक अपनी दुकानें खाली करने और पुरोला छोड़ने के लिए कहा गया है। 15 जून को 'देवभूमि रक्षा अभियान' द्वारा 'महापंचायत' भी आयोजित की जाएगी।
मामले की गम्भीरता और दंगा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने गुरुवार से उत्तरकाशी में पीएसी की प्लाटून भी तैनात करवा दी है।
पुरोला व्यापार मंडल ने क्षेत्रीय जनता में आक्रोश एवं सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि स्थानीय लोग खुद ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को दुकानें किराए पर देते हैं।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी एवं कांग्रेस नेता दीपक बिजल्वाण ने भी ऐलान किया कि जनपद उत्तरकाशी गांव-गांव में सामान बेचने के लिए जाने वाले फेरी संचालकों को जिला पंचायत अनुमति नहीं देगा। बाहरी व्यापारियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले स्थानीय व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए और क्षेत्र में हो रहे बाहरी व्यक्तियों द्वारा लगातार अपराध पर लगाम लगाने हेतु दीपक बिजल्वाण ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे लोग बाहरी व्यक्तियों को दुकान किराये पर न दें।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसअल्पसंख्यक समुदायUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceMinority Community
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





