भारत

तुर्की में आए भूकंप में 300 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मदद की पेशकश

jantaserishta.com
6 Feb 2023 1:54 PM IST
तुर्की में आए भूकंप में 300 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मदद की पेशकश
x
डरावना नजारा देखें!
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्की में आए भयंकर भूकंप में जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और सहायता की पेशकश की। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा, तुर्की में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान के कारण गहरा दुख है। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत इस दुख की घड़ी में तुर्की के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों की सीमा के पास एक व्यापक क्षेत्र में आए भूकंप में तुर्की और सीरिया में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 7.8 मापी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story