
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जमशेदपुर: हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में पूर्वी सिंहभूम के 40 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का फाइनल हिसाब नहीं दिया। निर्वाची पदाधिकारियों ने इसके लिए प्रत्याशियों को कई बार आगाह किया, परंतु प्रत्याशियों ने उनकी बात को अधिक महत्व नहीं दिया। यही वजह है कि अब जिन प्रत्याशियों ने फाइनल हिसाब जमा किया है, उनके खर्च का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। जिन प्रत्याशियों ने हिसाब जमा नहीं किया है उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर सकता है। पूर्वी सिंहभूम में कुल 27 सीटों के लिए चार चरण में संपन्न चुनाव में कुल 208 लोग चुनाव लड़ने के योग्य घोषित थे। इनमें से 168 ने ही चुनाव खर्च का हिसाब दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





