भारत

रेलवे में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा पद खाली

jantaserishta.com
29 Dec 2022 6:13 PM IST
रेलवे में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा पद खाली
x
भोपाल (आईएएनएस)। देश में इन दिनों अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी बात की है तो वह है रोजगार, हर युवा का सपना होता है बेहतर नौकरी हासिल करना और अगर सरकारी हो तो फिर क्या कहने। सरकारी में भी रेलवे की नौकरी सबसे उम्दा मानी गई है, मगर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान में रेलवे विभाग में 3 लाख 15 हजार 962 पद रिक्त हैं। यह खुलासा हुआ है सूचना के अधिकार के तहत।
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने जानना चाहा था कि आखिर रेलवे में वर्तमान में कितने पद रिक्त हैं। इसके लिए उन्होंने रेलवे मंत्रालय में एक आवेदन लगाकर सूचना के अधिकार के तहत रिक्त पदों की जानकारी चाहिए। जो जानकारी सामने आई है वह बताती है कि रेलवे में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।
रेलवे मंत्रालय की ओर से गोड़ को जो जानकारी मुहैया कराई गई है उसके मुताबिक भारतीय रेलवे के ग्रुप सी में एक नवंबर (प्रोवीजनल) तक 312944 पद रिक्त थे। इसी तरह गौड़ को 27 दिसंबर को रेलवे मंत्रालय से मिले एक अन्य जवाब में बताया गया है कि 15 सितंबर की स्थिति में ग्रुप ए के 2092 और ग्रुप बी के 926 पद रिक्त थे।इस तरह अगर हम देखते हैं तो रेलवे में तीनों ग्रुप में कुल 3 लाख 15 हजार 9 सौ 62 पद रिक्त हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story