भारत
नौकरी के नाम पर 200 से अधिक युवक ठगे गए, चार आरोपी हिरासत में
jantaserishta.com
28 Aug 2025 2:00 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
सरायकेला: झारखंड में नौकरी के नाम पर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल कपाली ओपी क्षेत्र में फर्जी कंपनी चला रहे चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोप है कि पकड़े गए लोग भारत के विभिन्न प्रदेशों के युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से चांडिल के तमोलिया इलाके में सक्रिय थे। वे युवाओं से 30 से 35 हजार रुपये तक वसूलकर उन्हें कथित कंपनी में नौकरी लगाने का वादा करते थे।
पीड़ितों को तमोलिया बुलाकर प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर जगह-जगह घुमाया गया, लेकिन न तो उन्हें तनख्वाह दी गई और न ही प्रोडक्ट स्तरीय निकला। गुरुवार सुबह ठगे गए युवकों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने चार सुपरवाइजरों को पकड़कर पूछताछ की और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने सैकड़ों युवाओं से अवैध वसूली की है। ठगी के इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बिहार का लखीसराय निवासी इनामुल हक बताया गया है। भुक्तभोगियों का कहना है कि पैसे लौटाने की मांग करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। कितने युवकों से ठगी हुई है और किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगारी का फायदा उठाकर इस तरह के गिरोह लगातार सक्रिय हो रहे हैं और भोले-भाले युवाओं को फंसा रहे हैं।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ठीक 24 घंटे पहले ही जमशेदपुर पुलिस ने ऐसे ही एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया था, जिसमें चार जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Tagsझारखंडनौकरी के नाम पर 200 से अधिक युवक ठगे गएझारखंड न्यूज़Jharkhandmore than 200 youths were cheated in the name of jobJharkhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





