भारत

20 से ज्यादा महिलाओं को दिया झटका, डॉक्टर नहीं ठग निकला शातिर आरोपी

jantaserishta.com
18 Aug 2023 4:58 PM IST
20 से ज्यादा महिलाओं को दिया झटका, डॉक्टर नहीं ठग निकला शातिर आरोपी
x

DEMO PIC 

साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की।
अहमदाबाद: एक 'दिल के डॉक्टर' ने शादी के नाम पर 22 महिलाओं को धोखा दिया। महिलाओं का भरोसा जीत कर आरोपी ने साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की। जी हां... दरअसल, खुद को डॉक्टर बताने वाला आरोपी एक ठग निकला। ठग शादी की आड़ में कई महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया। वो अपना पता ब्रिटेन बताया करता था। अहमदाबाद की एक महिला डॉक्टर को जब लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है तब उन्होंने पुलिस को अपनी पूरी कहानी सुनाई। जांच में जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला है।
अहमदाबाद की महिला डॉक्टर ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट पर उनका परिचय डॉक्टर दिलीप कुमार से हुआ। दिलीप ने खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ बताया। दोनों की बातचीत होने लगी। महिला डॉक्टर को दिलीप पर भरोसा हो गया। दोनों ने शादी का प्लान बनाया। एक दिन मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर दिलीप ने महिला डॉक्टर से 18 लाख रुपए मांगे। जैसे ही महिला ने पैसे भेजे वैसे ही दिलीप गायब हो गया। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि 22 से अधिक महिलाओं को आरोपी ने अपना शिकार बनाया। नकली दिल के डॉक्टर ने अपना फेक अकाउंट बना रखा था। महिलाओं को टारगेट करने के लिए वो मैट्रिमोनियल साइट का इस्तेमाल करता था। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी 30 से 40 साल के बीच की महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वो पहले उनसे दोस्ती करता, फिर शादी करने की बात करता। मीठी-मीठी बातें कर के, खुद को ब्रिटेन में रहने वाला डॉक्टर बता के, वो महिलाओं का भरोसा जीत जाता था। महिलाएं उससे शादी करने का ख्वाब देखने लगतीं। और फिर शुरू होता ठगी और धोखे का खेल। इमरजेंसी के नाम पर वो उनसे लाखों रुपए मांगता, महंगे गिफ्ट की डिमांड करता। और महिलाओं को ठगने के बाद वो छू-मंतर हो जाता। ऐसे करके आरोपी ने साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की।
एक अधिकारी ने बताया कि महिलाएं दिल के डॉक्टर पर इतना भरोसा करने लगतीं कि ठगी हो जाने के बावजूद भी उसकी शिकायत नहीं कीं। लेकिन जब अहमदाबाद की एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई तो जांच में एक-एक कर करीब 22 महिलाओं का नाम सामने आया। ऐसी कई महिलाएं और हैं जिनके साथ ठगी हुई है लेकिन वो सामने नहीं आ रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story