बड़ा हादसा: नाव डूबने से 20 से ज्यादा लोग डूबे, अब तक 3 लोगों की मौत

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर है. जहां नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरी नाव पलट गई. हादसे में 24 लोगों की डूबने की आशंका जताई जा रही है. घटना स्थल से तीन लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लादकर नाविक समेत 24 मजदूर गन्ना छीलने दियरा जा रहे थे. अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई. घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर लापता लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है. हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





