18 से ज्यादा लोगों के साथ करोड़ों की ठगी, पति-पत्नी गए जेल

सूरत: गुजरात के सूरत में इको सेल ने धोखाधड़ी के मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. दोनों पर लोगों से 1 करोड़ 19 लाख रुपये हड़पने का आरोप है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने इनोवेटिव वेल्थ मैनेजमेंट फंड के नाम से एक स्कीम चलाई थी. जिसमें निवेश करने वालों को प्रति महीने ढाई प्रतिशत मुनाफे के साथ पैसे लौटाने का वादा किया था.दोनों ने निवेशकों की रकम को क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में लगाया था, जिसमें उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा. इसलिए वो निवेशकों का पैसा नहीं लौटा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





