भारत
दिल्ली के स्कूलों में खाली पड़े हैं शिक्षको के 16000 से अधिक पद?
jantaserishta.com
8 March 2023 2:16 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में 16000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कुल रिक्तियां 16 हजार 546 है। इस संबंध में उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और नगर निगम को स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की स्थिति और इन्हें भरने के अभी तक क्या कदम उठाए गए हैं इस पर जवाब तलब किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली के शिक्षा निदेशालय की ओर से न्यायालय को जो जानकारी दी गई है उस जानकारी के मुताबिक लाइब्रेरियन को मिलाकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की कुल क्षमता 53933 है इनमें से 16546 पद खाली पड़े हैं इसमें भी सबसे अधिक टीजीटी के 10956 पद खाली पड़े हैं। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 4 सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भी हलफनामा दाखिल कर खाली पदों को भरने की स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा है।
आपको बता दें कि अगर दिल्ली सरकार और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड 4 सप्ताह के अंदर हलफनामा दाखिल नहीं करते हैं। तो ऐसी स्थिति में संबंधित प्रतिवादी को 25 हजार रुपए का जुर्माना जमा करना होगा। कोर्ट ने यह आदेश एक एनजीओ सोशल जूरिस्ट की याचिका पर दिया है।
Tagsदिल्ली सरकारदिल्लीदिल्ली न्यूज़एमसीडीस्कूलशिक्षकशिक्षक पदdelhi governmentdelhidelhi newsmcdschoolteacherteacher posts
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





