भारत

मेले में फूड स्टॉल का चाट-गोलगप्पा खाकर 150 से अधिक बीमार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 April 2023 1:12 PM IST
मेले में फूड स्टॉल का चाट-गोलगप्पा खाकर 150 से अधिक बीमार, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए.
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के हुचकटांड़ गांव में आयोजित एक मेले में बुधवार की रात विषाक्त चाट और गोलगप्पे खाकर 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। मेला एक धार्मिक आयोजन के मौके पर लगा था और इस मौके पर कई फूड स्टॉल लगाए गए थे। फूड स्टॉल पर खाने वाले लोग बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए और उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर एसएनएमएमसीएच और शहर के अन्य अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे।
बड़ी संख्या में मरीजों के आने के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने जूनियर रेजिडेंट और मेडिकल स्टूडेंट के साथ पारा मेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज में लगा दिया। इधर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की खबर पाकर जिला प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई की।
जिले के उपायुक्त ने बलियापुर के सीओ रामप्रवेश को अस्पताल में भेजा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बीमार लोगों के बारे में बात की और उनका बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा। हालांकि इलाज के बाद मरीजों की स्थिति में सुधार है।
घटना के संबंध में हुचुक टांड़ गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार को गांव में भोक्ता मेला लगा था। मेले में करमाटांड़ के साथ आसपास के कई पंचायतों के ग्रामीण जुटे थे। मेले में शाम चार से छह बजे के बीच बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने एक ठेले पर चाट और फुचका खाया था। शाम होते ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी। रात नौ बजे के करीब पहला मरीज एसएनएमएमसीएच में इलाज कराने को पहुंचा। फिर लगभग 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसके अलावा भी कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story