भारत

विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 1000 से ज्यादा बीमार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 March 2022 9:00 AM IST
विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 1000 से ज्यादा बीमार, मचा हड़कंप
x
पुलिस का क्या कहना है?

मेहसाना: गुजरात में शादी की दावत में खाना खाने के बाद 1 हजार से अधिक लोग बीमार पड़ गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मामला मेहसाना जिले का है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

विसनगर तालुका पुलिस स्टेश के पुलिस इंस्पेक्टर बीएल मेहरिया ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व नेता वजीर खान पठान के बेटे की शादी 3 मार्च को थी. उन्होंने 4 मार्च को रिसेप्शन दिया था. इसमें 12 से 14 हजार मेहमान बुलाए गए थे. इनमें से 1 हजार 57 लोगों में फूड प्वायजनिंग के लक्षण देखे गए. इसके बाद उन्हें गांधीनगर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया.
जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थजयसिंह गोहिल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रोजनामचा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया, ''रिसेप्शन में परोसे गए मिठाइयों और खाने के आइटम के सैंपल एफएसएल और एफडीसीए ने जुटाए हैं. उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है. इस मामले की स्वास्थ्य विभाग भी जांच कर रहा है. उनसे उल्टियों और शौच के सैंपल लिए हैं.पहली नजर में यह कैटरर की लापरवाही नजर आ रही है. यह खाने में मिलावट का भी मामला हो सकता है.''
पुलिस प्रमुख ने कहा, '' इस तरह के मामलों में एफआईआर आयोजक या पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई जाती है. पीड़ित पक्ष कैटरर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर हर्जाने और इलाज पर आए खर्च की भरपाई की मांग कर सकता है. सिविल का मामला होने की वजह से अभी कोई कार्रवाई नहीं शुरू की गई है. करीब 1250 लोगों में मध्यम से तीव्र दर्जे के लक्षण नजर आए थे. अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है.''
अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' ने जब मेहसाना के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी विष्णु पटेल से संपर्क करने की कोशिश की तो वो टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल के ऑफिस की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि इसकी खबर मिलते ही पटेल शनिवार की सुबह साढ़े 3 बजे विसनगर के सिविल अस्पताल, वडनगर के सरकारी अस्पताल और नूतन अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ितों का इलाज हो रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story