भारत
भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, 100 से अधिक लोग हिरासत में
jantaserishta.com
12 April 2026 11:57 AM IST

x
छापेमारी...
रांची: झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को तमाड़ थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पेपर लीक की साजिश के पीछे किसी संगठित गिरोह या सेटिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पेपर लीक की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि राज्यभर में 12 अप्रैल को आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए आठ जिलों में कुल 370 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 583 पदों पर भर्ती के लिए हो रही इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल करीब 1.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इधर, धनबाद समेत अन्य जिलों में परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट पर है।
धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार देर रात होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया। ठहरे हुए लोगों की पहचान सत्यापित की गई और होटल संचालकों को बिना वैध आईडी किसी को ठहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने और निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग की अपील की है, साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Tagsझारखंडउत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षापेपर लीक आशंकाJharkhand Excise Constable Recruitment Exampaper leak feared
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





