भारत

100 KG से ज्यादा गांजा पकड़ाया, फिल्मी स्टाइल में चाय पत्ती से भरे ट्रक में तस्करी

jantaserishta.com
23 Sept 2023 8:19 AM IST
100 KG से ज्यादा गांजा पकड़ाया, फिल्मी स्टाइल में चाय पत्ती से भरे ट्रक में तस्करी
x
2 गिरफ्तार.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में असम से लाई जा रही चाय पत्ती से भरे ट्रक से एक क्विंटल से ज्यादा गांजे की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अन्य राज्यों के हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप ट्रक से भेजी जा रही है।
इसी दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र का सासामुसा के पास एनएच- 27 पर एक कंटेनर जा रहा था। इस दौरान कंटेनर को रोकने पर बताया गया कि उसमें चाय पत्ती है। पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो चाय पत्ती की आड़ में गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ हो गया। कुचायकोट की ट्रेनी डीएसपी सह थानाप्रभारी साक्षी रॉय ने बताया कि नागालैंड के निबंधन नंबर वाले कंटेनर के केबिन से एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कंटेनर चाय पत्ती लेकर असम से हरियाणा जा रहा था।
साक्षी रॉय ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड और असम के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिला के तलीताल निवासी श्याम प्रसाद और असम के उदलगुड़ी जिला के ताराजूली गांव निवासी बिहू राम के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story