भारत

योगी सरकार में यूपी में 10 हजार से ज्यादा मुठभेड़

jantaserishta.com
17 March 2023 9:00 AM IST
योगी सरकार में यूपी में 10 हजार से ज्यादा मुठभेड़
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दावा किया है कि छह वर्षों में राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच 10 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इसमें 63 अपराधी मारे गए और 1708 घायल हुए। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ और 401 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, प्रदेश में सबसे अधिक 3,152 मुठभेड़ मेरठ में हुआ।
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के दौरान 5,967 अपराधियों को पकड़ा गया।
सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस की 2017 के बाद से बदमाशों से 10,713 मुठभेड़ हुई। इनमें सबसे अधिक 3,152 मेरठ में हुई। इसके बाद आगरा पुलिस ने 1844 मुठभेड़ों को अंजाम दिया। बरेली में 1497 मुठभेड़ हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story