भारत
OMG! 10 से ज्यादा यात्री घायल, बस का हुआ एक्सीडेंट, वजह हैरान कर देगी
jantaserishta.com
12 Feb 2023 2:06 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चालक को नींद आ रही थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे रोड के किनारे एक ढलान में जा गिरी.
हैदराबाद: तेलंगाना के वानपर्ति में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए. जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसा कोठाकोटा राजमार्ग पर हुआ, जहां कोठाकोटा के पास आरटीसी बस अचानक पलट गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब बस यादगिरी गुट्टा से तिरुपति जा रही थी. पुलिस के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरमियां रात करीब 1 बजे यादगिरी गुट्टा से तिरुपति की ओर जा रही एक सुपर लग्जरी बस कोथकोटा मंडल में मदर टेरेसा जंक्शन पर पलट गई. पता चला है कि चालक को नींद आ रही थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे रोड के किनारे एक ढलान में जा गिरी. बस में कुल 38 सदस्य यात्रा कर रहे थे, जिनमें से 15 घायल हो गए. तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





