भारत

बोरे में मिले 1 हजार से ज्यादा आधार कार्ड, सीसीटीवी की जांच जारी, जाने कहां?

jantaserishta.com
9 Jun 2021 11:56 AM IST
बोरे में मिले 1 हजार से ज्यादा आधार कार्ड, सीसीटीवी की जांच जारी, जाने कहां?
x
आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-59 के पास सड़क किनारे एक बोरे में भारी मात्रा में आधार कार्ड मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. खास बात यह है कि सड़क किनारे मिले 1027 आधार कार्ड में से 867 हरियाणा के हैं.

पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह आधार कार्ड मिले हैं, उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए सभी आधार कार्ड 'असली' हैं और जिन लोगों के आधार कार्ड हैं, उनके पते सत्यापित किए जा रहे हैं.
रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और ऐसा लग रहा है कि किसी कंपनी या दफ्तर में इन आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा, वह कंपनी बंद हो गई होगी और इसके बाद दफ्तर खाली होने के दौरान यह आधार कार्ड कूड़े में फेंक दिए गए होंगे.
वर्मा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने हरियाणा पुलिस और उन जिलों के प्रशासन को पत्र भेज दिया है जहां के आधार कार्ड हैं. उन्होंने बताया कि बाकी आधार कार्ड दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासियों के हैं और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी सत्यापन करवाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story