भारत

मोरबी पुल त्रासदी: परिवार के 2 लोगों की मौत, 4 लापता, मात्र एक बच पाया

jantaserishta.com
31 Oct 2022 8:19 AM IST
मोरबी पुल त्रासदी: परिवार के 2 लोगों की मौत, 4 लापता, मात्र एक बच पाया
x
मोरबी (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के मोरबी कस्बे के कई परिवार और उनके मेहमान रविवार शाम को माचू नदी पर बने झूला पुल पर थे, जब वह गिर गया। ऐसा ही एक परिवार आरिफशा शमदार का है और इसके सात सदस्यों में से एक बच गया है, दो की मौत हो चुकी है और चार अभी भी लापता हैं। उनके दोस्त मोहन मदकिया ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरिफशा की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, बहन, बहन की बेटी और एक अन्य भतीजी अभी भी लापता हैं, और उनकी भाभी को कई फ्रैक्चर के साथ बचाया गया था।
मदकिया ने कहा कि आरिफशा अपनी पत्नी और बेटे के शवों को देखकर गहरे सदमे में था और सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि लापता लोग किसी तरह बच गए हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story