भारत

मोरबी ब्रिज हादसा: जिम्मेदार कौन? हाईकोर्ट ने कहा- नगर पालिका होशियार बनने की कोशिश कर रही, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
15 Nov 2022 1:28 PM IST
मोरबी ब्रिज हादसा: जिम्मेदार कौन? हाईकोर्ट ने कहा- नगर पालिका होशियार बनने की कोशिश कर रही, जानें बड़ी बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अहमदाबाद: फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मोरबी नगर पालिका होशियार बनने की कोशिश कर रही है. हाईकोर्ट ने पूछा कि 2016 में टेंडर खत्म होने के बाद भी ब्रिज का टेंडर क्यों जारी नहीं किया गया?
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल टूट गया था. उस वक्त पुल पर करीब 300-400 लोग मौजूद थे. इस हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए गुजरात सरकार, मोरबी नगर पालिका समेत तमाम विभागों से जवाब मांगा था.
हाईकोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को सुनवाई की. इस दौरान राज्य सरकार ने बताया कि हादसे के 5 मिनट बाद ही पुलिस रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंच गई थी. रेस्क्यू अभियान भी तेजी से चलाया गया. राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भी कुछ घंटों में ही मौके पर पहुंच गए थे.
हाईकोर्ट ने पूछा कि इस हादसे से पहले क्या कदम उठाए गए थे. इतना नहीं बेंच ने पूछा कि ब्रिज की मरम्मत को लेकर प्राइवेट ठेकेदार और नगर पालिका में क्या समझौता हुआ था. हाईकोर्ट ने कहा कि कॉन्ट्रैक्टर का कार्यकाल 2016 में खत्म हो गया था. इसके बावजूद नगर पालिका ने कोई टेंडर नहीं उठाया. HC ने कहा कि नगर पालिका होशियार बनने की कोशिश कर रहा है.
हाईकोर्ट ने मोरबी के जिला जज को यह सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया कि नगर पालिका को नोटिस भेजा जाए कि कल फिर से सुनवाई की जाएगी. कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि बिना टेंडर कंपनी को राज्य की उदारता दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story